Let's love to life

हम जब जीवन को प्यार करे, 

तो इस जीवन से प्यार मिले, 

जब जीवन में खुशियाँ आए, 

तो दुनियाँ में खुशियाँ आए, 

जब मन में खुशी के गीत बजे, 

तो इस जीवन से प्यार बढ़े l


काम जहान के चलते ही जाएँ, 

और आगे भी चलते जाएँगे, 

जिंदगी सपने देख रही और

सपने पूरे भी होते जाएगें, 

जब दिल में प्यार का दीप जला, 

दुनियाँ के तूफानों से भी नहीं बुझ सके l


कुछ तो उम्मीदें रही होंगी मन में, 

कि जीवन में खुशियाँ भरती ही जाएँ, 

और हँसी और और खुशी से, 

जिंदगी ये रोशन होती ही जाए, 

आशाओं के संसार में,

कदम ना पीछे हट सके l











Comments

Popular Posts