Skip to main content

Say something

कुछ अपनी कहो, कुछ हमारी सुनो, 
कुछ खुद को समझो, कुछ औरों को समझो, 
एक दूजे को जान समझ के, एक दूजे से प्रेम करके,
ऐसे ही जिंदगी चलती रहे, कुछ अपनापन सीने में हो, 
कुछ अपनापन जीने में हो, कुछ आँखों में सपने हो, 
कुछ आगे बढ़ने के सपने हो, कुछ दिल की कहो, 
कुछ दिल की सुनो l

जब कभी जिंदगी उदास होने लगे, 
जब कभी चिंता कोई सताने लगे, 
जब कभी मुश्किलें राहों में आने लगे, 
हौसला नही छोड़ना, प्रीत से मन को जोड़ना, 
समय एक जैसा नही रहता, 
हर दिन एक जैसा नही रहता, 
माना कि सबके जीवन में छोटी छोटी मुश्किलें है, 
पर दिल कभी नही तोड़ना l

खुद को खुश रखना जीवन में बहुत जरूरी है, 
खुद से प्यार करना बहुत जरूरी है, 
वरना सबको खुश करने के चक्कर में 
खुश नही रह पायेंगे, 
किसी की मदद करेगे तो बढ़िया है, 
किसी के लिए कुछ करेगे तो बढ़िया है, 
यहाँ जीवन सबको जीना है, 
इस जीवन को भार नही समझना l

एक दूजे के साथ से जिंदगी कट जाती है, 
एक दूजे के प्यार से जिंदगी कट जाती है, 
कुछ चाहते पूरी भी हो जाती है, 
कुछ चाहते अधूरी भी रह जाती है, 
एक दूजे की बातों से मन बहल जाता है l





Comments

Popular posts from this blog

Why I am here

Why I am here,  Who am I,  Who sent me here,  What I am working here,  Why I am working hete,  What is the purpose of my life.  Lots of question arises in my mind,  Lots of problems comes in my life,  Sometimes happiness,  Sometimes sadness,  Sometimes love,  Sometimes ignorance,  Sometimes Peace comes in my mind,  What is the shape of me.  Who creates this world and why,  What is the purpose of this universe,  Who had invented this world and life,  Who had created nature and human beings,  Why people moving here and there,  Surprise!  Thank You. 

गीता ज्ञान

Thank You. 

ओम नमो शिवाय

Have a beautiful Monday.