मत उदास हो ऐ मन मेरे
मत उदास हो ऐ मन मेरे,
तेरे सपने एक दिन पूरे होंगें,
तेरे सपने एक दिन पूरे होंगें,
माना आज कुछ मुश्किल है,
कल दिन तेरे अच्छे होंगें ।
रोने का कुछ फायदा ही नही,
पछतावे का कुछ फायदा ही नही,
क्या पाया और क्या खोया,
क्या चाहा और क्या मिला,
सबको जीवन में सब मिलता नही,
समय एक जैसा रहता नही ।
मन में हिम्मत है तो क्या पाना मुश्किल है,
मन में आशा है तो कुछ भी हो सकता हासिल है,
चलते रहना है काम मेरा,
नही चिंता करना काम तेरा,
चल छोड जहान की बातें तू ,
मनमौजी बनकर जी ले यहीं ।
Aman

Comments
Post a Comment