इस दुनियाँ मैं खुश रहना है तो

इस दुनियाँ मैं खुश रहना है तो 
सबसे कर लो प्यार, 
इस दुनियाँ मैं जीना है तो 
जिंदगी से कर लो प्यार, 
सोचो मत नही कौन तुम्हारा, 
सोचो ये सब जग है तुम्हारा, 
इस दुनियाँ में हँसते रहना है, 
हँसी खुशी में हर पल गुजार  l

औरों की खुशी में शामिल होकर,
जीवन में खुशियाँ मिले, 
औरों के गम बाँट के, 
एक दूजे के गम मिटे, 
औरों के वास्ते ये जिंदगी मिली है, 
खुद जीयें औरों को भी जीने दे, 
फिर तो हर मुश्किल टले, 
चिंता सारी छोड़ के मनमौजी बन यार l

सब चेहरे जाने पहचाने हैं, 
यहाँ कोई नही पराया है, 
फिर क्यूँ दिलों से दूरियाँ है, 
किसी को देख के मन मुश्काया है, 
छोड़ें झूठी शान यहीं पर, 
जिंदगी में खुशियाँ बेशुमार l


Aman

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here