कुछ कहने का अंदाज अलग हो

कुछ कहने का अंदाज अलग हो, 
कुछ करने का अंदाज अलग हो, 
हँसी खुशी का माहौल बनाएं, 
एक दूजे की उम्र बढ़ाएं, 
कुछ सोचने का अंदाज अलग हो, 
कुछ जीने का अंदाज अलग हो  l

कुछ ऐसा करें जहान में,
कि खुद को भी अच्छा लगे, 
कुछ ऐसा करें जहान में,
कि औरों को भी अच्छा लगे, 
शुरू करें काम ऐसे
कि मंजिल का आग़ाज अलग हो  l

मन अगर सुंदर हो तो चाहते भी सुंदर हो, 
चाहते अगर सुंदर हो तो कर्म भी सुंदर हो, 
अपने रास्ते, अपनी मंजिल, 
खुशियाँ पाने का अंदाज अलग हो  l

कोई कहे वाह वाह जिंदगी, 
कोई कहे खूबसूरत जिंदगी, 
कोई कहे जीना है इसको, 
जैसे है जन्नत ये जिंदगी, 
बढ़िया हो जिंदगी को देखने का नजरिया, 
और मन में विश्वास अलग हो  l


Aman

Comments