मुस्कुराने के लिए जिंदगी मिली है ये




मुस्कुराने के लिए जिंदगी मिली है ये, 
हँसते गाने के लिए जिंदगी मिली है ये, 
खुशियाँ सारे जहान की आँचल में तेरे समा जाए, 
रोशनी ब्रह्मांड की जीवन में तेरे आ जाए, 
आगे बढ़ने के लिए जिंदगी मिली है , 
औरों की मदद करने लिए जिंदगी मिली है ये l

कुछ हँसी की बात हो तो खुशियोँ की बरसात हो, 
एक दूजे का साथ हो तो नही मुश्किल के हालात हो, 
जीवन खुशहाल बनाने में नही किसी का व्यवधान हो, 
दुनियाँ में रहे सभी प्यार से, मंजिल पाने की बात हो,
मुश्किलें जीवन की हटाने के लिए, जिंदगी मिली है ये  l

आगे कदम बढ़ा दिए हैं, मंजिल भी मिल जायेगी,
कुछ कदम तो चल दिए हैं, अब किस्मत संवर जायेगी, 
आजकल की जिंदगी में, आज ही अनमोल है, 
जीवन में खुशहाली आए जो मीठे प्यार के बोल है, 
सपने पूरे करने की खातिर जिंदगी मिली है ये  l

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here