जिन्हें बढ़ना है आगे को, वे आगे बढ़ ही जाते हैं


जिन्हें बढ़ना है आगे को, वे आगे बढ़ ही जाते हैं, 
जहाँ पर जाना होता है, वहाँ पर पहुँच ही जाते हैं, 
जिन्हें करना है कुछ अद्भुत, वे कुछ कर ही जाते हैं, 
सोच होती जो अच्छी है, उन्हें क्या पाना मुश्किल है, 
मन में विश्वास है जिनके, वे खुद पर यकीन करते हैं, 
जिनकी किस्मत में पाना है  वे कुछ पा ही जाते है l

हमेशा की तरह जिंदगी जोश से भरपूर रहती है, 
खुशी का आलम होता है, रोशनी राहों में होती है, 
अंधेरों में भी जिसने आगे बढ़ना सीख लिया है, 
उम्मीदों के बादल जिनके मन पे छाए हैं, 
चाहतें पूरी भी होती, मंजिलें करीब होती है l

सदियों से यही चर्चा, जमाने भर में रहती है, 
जीये औरों की खातिर जो, उन्ही का नाम रहता है, 
जिंदगी खास है सबकी, अगर पहचान जाते हो, 
यहाँ पर आकर किया जो कुछ तो बड़ा सुकून पाते हो, 
मंजिलें मिलती है उनको जो मन को जीत जाते हैं  l


Comments

Popular posts from this blog

Why I am here