जिंदगी में बहुत ज्यादा सोचने की जरूरत नही है

 



जिंदगी में बहुत ज्यादा सोचने की जरूरत नही है, 
जिंदगी में आगे बढ़ने की जरूरत है, 
जिंदगी में कुछ करने की जरूरत है, 
जिंदगी को जीने की जरूरत है,
कुछ प्यार दिल में रहेगा तो,
कुछ खुशी मन में रहेगी तो, 
जिंदगी में सुकून रहेगा, 
कुछ करने की चाहत होगी तो, 
कुछ पाने का जुनून रहेगा, 
जिंदगी में परेशान होने की जरूरत नही है, 
जिंदगी में खुश रहने की जरूरत है  l

किसी के लिए कुछ कर पाए तो, 
मानो जिंदगी सफल हुई, 
किसी के कुछ काम आए तो, 
समझो जिंदगी सफल हुई, 
किसी के दुख में शामिल हुए तो , 
समझो जिंदगी सफल हुई, 
किसी की खुशी में शामिल हुए तो, 
समझो जिंदगी सफल हुई, 
जिंदगी में किसी से नाराज होने की जरूरत नही है, 
जिंदगी में किसी को अपना बनाने की जरूरत है  l

अपने ढंग से जीने में जीने का मजा है अलग, 
अपनी मर्जी से जीने में जीने का मजा है अगल, 
जो सोचते रहते हैं वे क्या कमाल करते हैं, 
जो कुछ करते रहते हैं वे सपने पूरे भी करते हैं, 
जिंदगी में मंजिल की तरफ बढ़ने की जरूरत है  l

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here