किसने क्या कहा था
किसने क्या कहा था, कौन क्या कह रहा है,
कौन क्या कहेगा, छोड़ो इन बातों को,
यह देखो कि तुम क्या कह रहे हो,
तुम क्या सोच रहे हो,
तुम क्या महसूस कर रहे हो,
किसी से भी आप महत्वपूर्ण हो,
आप इस दुनियाँ में मौजूद हो,
आप चीजों को समझते हो,
देखते हो और विश्लेषण करते हो,
छोड़ो कौन क्या सोच रहा हो l
जो दुनियाँ में नही है, जो समझा नही सकते,
उनकी बातों पर कितना विश्वास करोगे,
किसने किस हालात में क्या बात कही होगी,
यह आप नही जानते, आज महत्वपूर्ण है,
आज का समय महत्वपूर्ण है,
आज को जीना आवश्यक है,
आज में खुश रहना आवश्यक है,
बेवजह की बातों में पड़ने से अच्छा,
अपने काम पर ध्यान दिया जाए,
देखो जीवन का अमूल्य क्षण
कम होता जा रहा है l
मंजिल दूर भी है तो क्या हुआ,
हमें तो चलना है,
मुश्किलें जीवन में है तो क्या हुआ,
हमें तो आगे बढ़ना है,
किस्मत हमारी बदलने कोई आयेगा नही,
हमें तो अपनी किस्मत को खुद ही बदलना है,
चिंता करने से कष्ट कोई दूर होता नही है,
देखो जीवन का सुनहरा पल,
वो चला जा रहा है l


Comments
Post a Comment