खूबसूरत जिंदगी उनकी बनती है

खूबसूरत जिंदगी उनकी बनती है, 
जो इसको जीते है, 
जो खुद भी खुश रहते हाँ, 
औरों को भी खुश रखते हैं, 
खोना पाना और दुख सुख तो
आते जाते रहते हैं, 
खुशी उनके जीवन में आती है, 
जो खुशियाँ बाँटते रहते है  l

चलते चले जाना है, 
जब तक ये जिंदगी है, 
मुस्कुराते चले जाना है, 
जब तक जिंदगी है, 
वे किस्मतवाले होते हैं,
जिनके अपने करीब हैं, 
जिनके दिल में प्यार बसता है, 
वे तो दिल से अमीर है, 
रोशनी उनके जीवन मैं होती है, 
जो मन को उजाला करते हैं  l

छूट जाता है सब धीरे धीरे, इन हाथों से, 
कितना पकड़ के रखेंगे, इन हाथों से, 
बेवजह की बातों को भी कितना पकड़ेंगें, 
जो जीवन में खुशियाँ ना भरे, 
उनमें कितना उलझेंगे, 
उनकी चाहतें भी पूरी होती हैं, 
जो एक दूजे के लिए कुछ करते हैं  l

Thank you. 


Comments

Popular posts from this blog

Why I am here