कुछ हमारा, कुछ तुम्हारा

कुछ हमारा, कुछ तुम्हारा, 
ये सारा संसार हमारा, 
जिंदगी को जी कर देखो, 
दिखे खुशियों का नजारा  l

जो मिला, वो बाँट के खाए, 
जिससे मिलता, 
उसका शुक्र मनाएं, 
जिंदगी सही से चल रही तो, 
फिर क्यूँ ना किस्मत पर इतराए, 
छूट जाए जब तन मन की पीड़ा, 
फिर जीवन लगे ये प्यारा  l

चाहतें इंसान की,
मंजिल पर ले जाती है, 
मुस्कुराहटें इंसान की, 
दिलों पे राज कर जाती है, 
चलते रहना जिंदगी है, 
हँसते रहना जिंदगी है, 
कुछ करने की कोशिस ही तो, 
जीवन बदले हमारा  l


Thank you. 

Comments

Popular Posts