जिंदगी की राहें जो आसान होती

जिंदगी की राहें जो आसान होती, 
तो हर चेहरे पर मुस्कुराहट होती, 
इस दुनियाँ के टेढ़े मेढे रास्ते, 
इस दुनियाँ के कठिन हैं रास्ते, 
जिंदगी फिर से हँस देती, 
जो मुश्किलें इसकी दूर होती  l

कदम कदम पर परेशानियाँ है, 
उन्हें दूर हटाते रहते हैं, 
मुश्किलें चाहे हो ज्यादा, 
फिर भी मुस्कुराते रहते हैं, 
गम और खुशी का संगम जीवन, 
एक दूजे के साथ से खुशहाल ये जीवन, 
अगर अपनापन दिल में नही होता, 
तो जिंदगी जीनी मुश्किल होती l

चलते जाना है, आगे बढ़ते जाना है, 
लक्ष्य हासिल करते जाना है, 
छोड़कर चिंताएँ सारी, 
सुकून का जीवन जीते जाना है, 
मन खुशियों से भरा रहे तो, 
ये जिंदगी आसान होती  l


Thank you

Comments

Popular Posts