क्योंकि मैं जिंदा हूँ

क्योकि मेरा मन जिंदा है, 
क्योकि मेरे विचार जिंदा है, 
क्योकि मेरा शरीर जिंदा है, 
क्योकि मेरी भावनाएं जिंदा है, 
इसलिए मैं जिंदा हूँ  l

क्योकि मैं जिंदा हूँ, 
इसलिए चलता फिरता हूँ, 
इसलिए सब करता हूँ, 
शरीर में चाह है तो जिंदा हूँ, 
मेरी भावनाएं हैं तो जिंदा हूँ, 
शरीर में जान है तो जिंदा हूँ, 
शरीर में ताकत है तो मैं जिंदा हूँ  l

मेरे ख्वाब जिंदा है तो मैं जिंदा हूँ, 
मेरे चेहरे पे हँसी है तो मैं जिंदा हूँ, 
मेरी आँखों मैं चमक है तो जिंदा दिखता हूँ, 
मेरे दिल मैं प्यार है तो जिंदा दिखता हूँ, 
मैं खुद को महसूस करता हूँ, 
क्योंकि मैं हर पल जीता हूँ तो जिंदा हूँ  l

Thank you ❤


Comments

Popular Posts