मुश्किलें तो हर रोज आती है

मुश्किलें तो हर रोज आती है, 
लेकिन आकर चली जाती है, 
जो मुश्किलों से डरकर बैठ जाता है, 
जो मुश्किलें देखकर भाग जाता है, 
वह इंसान नही कायर कहलाता है, 
जो मुश्किलों का सामना करते हैं, 
जीवन पथ पर जो आगे ही बढ़ते हैं, 
वे तो अपनी मंजिल पर पहुँच जाते हैं  l

कुछ खास है जीवन हमारा, 
कुछ तो बात है जो 
ये जीवन लगता प्यारा, 
हर कोई यहाँ अपनी 
मंजिल पर पहुँच जाता है, 
जो सफर में है वह तो 
लक्ष्य हासिल कर जाता है, 
चाहतें तो इस जीवन के मोती हैं, 
जिनसे ये जीवन संवर जाता है  l

खुशी तलाशने से 
खुशियाँ कहाँ मिल पाती है, 
खुशी बाँटने से खुशियाँ खुद मिल जाती है, 
हँसी ढूंढने से हँसी कहाँ मिलती है, 
हँसी बाँटने से जिंदगी हसीन बन जाती है, 
जीवन सफर को आसान बनाना, 
कृतव्य है इंसान का, 
इस दुनियाँ में खुशियाँ भरना, 
काम है हर इंसान का, 
चल पड़े तो फिर क्या गम है, 
आगे बढ़ चले तो फिर क्या 





Thank you. 

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here