खुशी तलाश रहे हो तो मिलेगी जरूर

खुशी तलाश रहे हो तो मिलेगी जरूर, 
हँसी तलाश रहे हो तो मिलेगी जरूर, 
जिंदगी जीने से, जिंदगी में बहार आ जाती है, 
किसी को चाहने से, जिंदगी पे ताजगी आ जाती है, 
प्यार तलाशने से, प्यार मिल जाता है जरूर l

जहाँ भी जाओ, अपनापन साथ लेकर जाओ, 
जिससे भी बोलो, अपना समझकर बोलो, 
सोच अच्छी है तो, जीने का मजा है बहुत, 
यादें अच्छी है तो, खुश रहने का जरिया है बहुत, 
चाहने से मुश्किलें दूर हो जाती है जरूर l

जब तक जिंदगी है, तब तक ख्वाब है, 
जब तक ख्वाब है, तब तक तलाश है, 
जब तक तलाश है, तब तक मंजिल है, 
अगर कुछ पाने की चाहत है, 
तो मंजिल मिल जाती है जरूर l

कोई तो है जो मदद किसी की करता है, 
कोई तो है जो मदद सभी की करता है, 
कोई तो है जो जीना आसान कर देता है, 
कोई तो है जो किस्मत बदल देता है, 
अगर आगे बढ़ने की कोशिश है तो, 
जिंदगी संवर जाती है जरूर  l


Thank you. 


Comments

Popular posts from this blog

Why I am here