Words are world

शब्द तो संसार हैं, 
चाहे मेरे हो या तुम्हारे, 
शब्दों में जान होती है, 
चाहे मेरे हो या तुम्हारे, 
शब्द भावनाओं से 
भरे हुए होते हैं, 
शब्द साथ 
मतलब लिए होते हैं, 
शब्दों से इंसान की 
पहचान होती है  l

कुछ शब्द 
अपनापन जगा देते हैं, 
कुछ प्यार बंधा देते हैं, 
शब्दों का महत्व है, 
इस जीवन में, 
कुछ शब्द जीने की 
उम्मीद जगा देते हैं, 
शब्द तो ज्ञान का, 
भंडार होते हैं  l

शब्दों से ही तो, 
सब समझ में आता है,
शब्दों से ही तो, 
जीवन समझ में आता है, 
शब्दों से दुनियाँ का, 
पता चलता है, 
शब्दों से मंजिल का, 
पता चलता है, 
शब्दों से दुनियाँ का
निर्माण होता है  l

शब्द एक, नाम एक, 
शब्द अनेक, नाम अनेक, 
शब्द की ध्वनि हरदम अंदर, 
शब्द की ध्वनि हरदम बाहर, 
शब्द का पता, रब का पता है, 
शब्द की कुदरत में, 
हरदम झंकार होती है  l


Thank you. 

Comments