मुस्कुराने के लिए

मुस्कुराने के लिए, 
मुस्कुराना जरूरी है, 
हँसी पाने के लिए, 
मन में हँसी जरूरी है, 
कुछ जी लिए, 
कुछ जी रहे, 
कुछ ये जिंदगी जी लेंगें, 
ढूँढकर खुश रहने का बहाना, 
इस दुनियाँ मैं जी लेंगें, 
मंजिल पाने के लिए, 
आगे बढ़ना तो जरूरी है l

जब दर्द नही हो सीने हो, 
तो खाक मजा है जीने में, 
जब प्यार नही हो सीने में, 
तो क्या मजा इस जीने में, 
दिल लगाने के लिए, 
दिल में खुशी जरूरी है, 
जीवन जीने के लिए, 
मन में खुशी जरूरी है l

नजरों में प्यार भरा हो तो, 
फिर प्यार ही प्यार् नजर आए, 
जब चाहत मन चाहत भरी, 
तो दुनियाँ नई नजर आए, 
भूलकर के सारे गम, 
इस जिंदगी को जी ले हम, 
तोड़कर के सारे भ्रम, 
इस दुनियाँ में जी ले हम, 
खुशियाँ पाने के लिए, 
खुश रहना जरूरी है  l


Thank you. 

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here