फिर मुश्किल नही कोई रह पाए

फिर मुश्किल नही कोई रह पाए,
जब मन में पूरा विश्वास हो, 
जब खुद पर पूरा विश्वास हो, 
जब औरों पर पूरा विश्वास हो, 
जब रब पर पूरा विश्वास हो, 
फिर जिंदगी ये बढ़िया बन जाए  l

माना कि जिंदगी में, 
कुछ परेशानियाँ भी आती है, 
माना कि जिंदगी को, 
परस्तिथियाँ विचलित कर जाती है, 
कभी कभी जिंदगी का, 
सुकून कहीं खो जाता है, 
माना जिंदगी का,
चैन कहीं कहीं चला जाता है,
जब दिल में प्यार पनपता हो, 
फिर हर सपना पूरा हो जाए  l

जब मन में कुछ उमन्गे हो, 
जब होठों पर मुस्कुराहट हो, 
जब आँखों में कुछ सपने हों, 
जब दिल में कुछ चाहत हो, 
जब मंजिल पाने की चाहत हो, 
फिर आगे ही कदम बढ़ते जाएँ  l


Thank you. 

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here