जीवन कैसे चलता है

जीवन कैसे चलता है, 
जीवन किससे चलता है, 
जीवन में सबको क्या चाहिए, 
जीवन में सबको सब चाहिए, 
धन दौलत या प्यार चाहिए, 
घर परिवार, सच या 
सपनों का संसार चाहिए, 
जीवन में क्या महत्वपूर्ण है, 
जीवन किससे परिपूर्ण है, 
पैसे के बिना दुनियाँ में
जीवन किसका चलता है  l

कुछ मुश्किलें भी 
जीवन में आती रहती है, 
कुछ खुशियाँ भी 
जीवन में आती रहती है, 
कौन इस दुनियाँ में
खुश रह पाता है सदा के लिए, 
कामयाब वही है, 
जिसका मेहनत से नाता है, 
खाना पीना, सुख से जीना, 
चिंताएँ अगर मिट जाए सबकी, 
तभी तो जीवन चलता है  l

खुशनसीब है वो इंसान यहाँ पर, 
जिसने वक्त संभाल लिया है, 
जिसने खुद को, मेहनत से तपाया, 
उसने खुद को पहचान लिया है, 
मुश्किल घड़ियाँ भी बीत रही है, 
तू हौसला नही छोड़ना, 
तेरे हरेक फैसले से, 
जीवन आगे बढ़ता है  l



Thank You. 

Comments

Popular posts from this blog

Good Morning Friends

What is new

उदासियाँ सब छोड़ दो