चलो, जीवन में कुछ किया जाए
चलो, जीवन में कुछ किया जाए,
चलो, जीवन को खुशहाल बनाया जाए,
जीवन के पल बेहद खूबसूरत हैं,
जीवन के पल बेहद बेशकीमती हैं,
चलो, जीवन के सुनहरे पलों को
और हसीन बनाया जाए l
जब आगे बढ़ा दिए कदम तो
फिर क्या डरना,
जब सोच लिया जो करना तो
फिर क्या पीछे हटना,
चलो, जीवन को,
किसी मंजिल पर पहुँचाया जाए l
सपने देखने का तो हर इंसान को हक है,
सपने पूरे करने का तो हर इंसान को हक है,
वैसे तो खोने-पाने की है ये जिंदगी,
लेकिन जहान में,
खुश रहने के लिए मिली है ये जिंदगी,
चलो, जीवन में अपनापन भरा जाए l
Thank You.

Comments
Post a Comment