कभी बेपरवाही से दिल नही जीते जाते हैं

कभी बेपरवाही से दिल नही जीते जाते हैं, 
कभी नफरतों से दिल नही जीते जाते हैं, 
किसी को अपना बनाने के लिए, 
जिद्द छोड़नी पड़ती है, 
कभी बेकद्री से दिल नही जीते जाते हैं  l

दिल साफ है तो, मदद खुदा भी करता है, 
मन साफ है तो, जीवन खुशियों से भरता है, 
किसी की मदद करने से ही, प्यार जग में बढ़ता है, 
किसी को अपना कहने से, 
दिलों के फासले मिट जाते हैं  l

अपनापन जब दिल में बढ़ता जाता है, 
सोच नई रखकर, खुलकर जीया जाता है, 
खुश रहने से, खुशियाँ और बढ़ जाती है, 
हँसी मन में हो तो, जिंदगी और हसीन बन जाती है, 
उम्मीदों से प्यार के रास्ते भी मिल जाते हैं  l


Thank You. 

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here