जिसे जाना है, वो जायेगा

जिसे जाना है, वो जायेगा, 
जिसे आना है, वो आयेगा, 
किसके आने की खुशी, 
किसके जाने का गम, 
किसके हँसने की खुशी, 
किसके रोने का गम, 
जो खोना है, खो जाएगा, 
जो मिलना है, मिल जायेगा l

सबकी अपने कर्म है, 
सबकी अपनी किस्मत है, 
सबका मन अलग है, 
सबका दिल अलग है, 
सब सोचते हैं अपने ढंग से, 
सब महसूस करते अपने ढंग से, 
सबके अपने निर्णय है, 
सबके अपने कदम है, 
कोई चलता है, कोई रुकता है, 
कोई बैठा ही रह जायेगा l

चाहो तो अपना भविष्य, 
खुद ही तुम बना सकते है, 
चाहो तो अपने हाथों की रेखाएँ, 
खुद ही तुम बदल सकते हो, 
जिंदगी ये बुरी नही है, 
खुशियाँ इसमें भर सकते हो, 
जितनी चाहो, इस दुनियाँ में,
चाहतें पूरी कर सकते हो, 
कोई रहे यहाँ अपनी धुन में, 
कोई ईश्वर के गुण गायेगा l


Thank You. 

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here