सुख क्या है, दुख क्या है,
सुख कैसे आता है
और दुख क्यों आता है,
सुख मन का या तन का,
दुख मन का या शरीर का,
दुख क्यों पैदा होता है l
सुख सारा संसार चाहता है,
और दुख को कोई नही चाहता,
सुख आता है और चला जाता है,
लेकिन दुख जीवन में ठहर जाता है,
सुख का सारा संसार कदरदान है,
दुख से सारा संसार हैरान है,
सुख इंसान को मुस्कुराहटें देता है तो
दुख इंसान की मुस्कुराहटें छीन लेता है,
सुख इंसान की पहचान है
या दुख इंसान की पहचान है l
दुख और सुख को कैसे समझे,
सुख को अपना समझे या
दुख को अपना समझे,
क्या किसी का बुरा करने से दुख मिलता है,
या किसी का भला करने से दुख मिलता है,
कौन किसका दुख महसूस कर सकता है,
जिसके जीवन में दुख आता है वही जानता है,
कभी दुख आता है, कभी दुख आता है,
दोनों ही इस जीवन में मेहमान है l
Thank You.
Comments
Post a Comment