मिलो किसी से भी
मिलो किसी से भी, तो इस तरह मिलो,
जैसे कि उससे पहली बार मिल रहे हो,
जितना प्यार और
उत्सुकता पहली बार दिखाते हो,
वैसा हर बार दिखना चाहिए l
जैसे कोई पुराना मित्र,
बहुत दिनो बाद तुमसे मिल रहा है,
दिल मैं खुशी, चेहरे पर मुस्कान,
हर रोज दिखनी चाहिए,
हँसी खुशी का माहौल
हर घर में, हर जगह,
हर रोज बनना चाहिए l
जैसा आप सोचते हो,
वैसा ही आपका जीवन बनना चाहिए,
मन में उमंग, तन में तरंग और उठनी चाहिए,
आपको अपने अंदर के प्यार को जागृत करना है,
आपको अपने मन की आशाओं को पूरा करना है,
हर रोज आपके सपने पूरे होने चाहिए l
Thank You.

Comments
Post a Comment