जिंदगी विचारों से ही तो बनती है




जिंदगी विचारों से ही तो बनती है,
जिंदगी विचारों से 
प्रेरित होकर ही तो आगे बढ़ती है,
हम सोचते हैं तो कोई काम करते हैं,
हम कर्मों द्वारा ही तो, 
जीवन को आसान बनाते हैं,
दुनियाँ में मेहनत करके,
जिंदगी को खुशहाल बनाते हैं,
जिंदगी चाहने से ही तो,
खुशियों भरी बनती है ।

कुछ हम अपना अहंकार छोड़ें,
कुछ हम अपने मन के विकार छोड़ें,
कुछ हम सुनहरे भविष्य के सपने देखें,
कुछ हम सपने पूरे करने का प्रयास करें,
जिंदगी अच्छे विचारों से ही तो निखरती है ।

एक-एक पल हमें नया जीवन देता है,
हर एक साँस, तन-मन मे ऊर्जा भरता है,
आशाओं से भरा हुआ है ये जीवन,
हर एक उम्मीद से जीवन में रस भरता है,
जिंदगी चाहतों से ही तो सँवरती है ।


Good evening 🌆 

Comments

Popular posts from this blog

What you think