Skip to main content

Posts

कुछ तो जिंदगी में, आनंद भर जाए

कुछ तो जिंदगी में, आनंद भर जाए,  कुछ तो मन को पंख लग जाए,  आजाद सी उड़े ये जिंदगी,  खुशियों में फिरे ये जिंदगी,  कुछ चाहतों को पंख लग जाए  l किसलिए है मन में उदासी,  किसके लिए है अखियाँ प्यासी, जिंदगी तो चलती रहती है,  साँसें तो चलती रहती है,  कुछ तो ये जिंदगी संवर जाए  l चिंता छूटे मन की सारी,  किस्मत नही रहे बेचारी,  आसमान सी जिंदगी है ये,  सागर जैसी जिंदगी है ये,  कुछ तो जिंदगी में,  खुशियाँ भर जाए  l Thank you.  

कदम आगे बढ़ रहे हैं

कदम आगे बढ़ रहे हैं, मंजिलें करीब ला रहे हैं,  ये किस्मत रूठी नही हमसे,  सितारे गर्दिश में नही है,  कुछ बुरा नही होता है,  बुरा क्यूँ सोच लेते हैं,  जीवन उदास नही है,  उदास क्यूँ हो जाते हैं,  छोड़कर मन की उदासी,  हम किस्मत बदल रहे हैं  l चाहतें भी नही ज्यादा,  उम्मीदें भी नही ज्यादा,  चल पड़े हम तो आगे को,  रास्ता बचा भी नही आधा,  जो होना है, वो होने दो,  जो करता है, वो करने दो,  टूट जाए ना मनोबल,  सभी को आगे बढ़ने दो,  प्यार दिल में रहे ज्यादा, खुशी मन में रहे ज्यादा,  मुस्कुराहट रहे लबों पर,  हँसी चेहरे पर हो ज्यादा,  भूलकर राग द्वेष सारे,  नई सोच ला रहे हैं  l किसी के लिए,  कुछ करके तो देखो,  बड़ा ही सुकून मिलता है,  किसी के लिए,  जीकर तो देखो,  बड़ा ही चैन मिलता है,  किसी का साथ अगर मिलता,  तो जिंदगी खूबसूरत है,  साथ कोई चल दिया तो अच्छा,  यहाँ साथी की जरूरत है,  खुशी जो दिल में भरी हुई,  तो आनंद की बारिश आ रही है l Tha...

मुश्किलें सब हट जाए

मुश्किलें सब हट जाए,  जिंदगी सब खुशियाँ पाए,  बदल जाए, किस्मत की लकीरें, मिट जाए, चिंता की लकीरें, आरजू सबकी पूरी हो जाए  l  सारा जहान,  जिसकी कृपा से चलता है,  वही देता है सब,  वही लेता है सब,  वही संसार बदलता है,  उसकी दया से,  जीवन ये संवर जाए  l जिंदगी उसने बनाई,  किस्मतें उसने बनाई,  अंधेरा भी उसने बनाया,  उजाले भी उसने बनाए,  प्रकृति के रचनेवाले,  तेरी शरण हम हो जाए  l Thank you. 

कुछ नई जिंदगी बने

कुछ नई जिंदगी बने,  कुछ नये ख्वाब बुने,  कुछ तो बात नई हो जीने में,  कुछ तो नई चाह हो सीने में,  कुछ तो सपनों का संसार बुने  l कुछ मंज़िलें करीब आए,  कुछ अपने पराये करीब आए,  रंग रूप भी यूं तो बदल जाता है,  दुनियाँ में हर चेहरा बदल जाता है,  कुछ मुस्कान लबों पर आए,  कुछ मुस्कान चेहरे पर आए,  कुछ तो नया जीने का अंदाज बने  l मन में कुछ चैन हो तो अच्छा हो,  दिल में कुछ सुकून हो तो अच्छा हो,  रोशनी राहों में बिखर जाए,  चाहते जिंदगी को सँवारती जाए,  कुछ प्यारी लगे जिंदगी ये,  खुशियों से रिश्ता कुछ जुड़ जाए  l Thank you. 

What I should say

What I should say,  What I should listen,  I say nothing,  I should be silent,  I should enjoy the Peace,  Why I should to react,  Sometimes nothing,  I should to not to disturb  My Peace of mind.  Why life is not  Interesting sometimes,  Why life is not looking Happy sometimes,  Why life not  See good sometimes,  Sometimes, why  Life have much pain,  How will life become Happy.  Everyday brings new hopes,  Everyday brings new News,  Some good, some bad,  Some right, some wrong,  If sometimes gain,  Sometimes loss then What is the  purpose of life.  Thank you. 

बहुत हो चुका आराम

बहुत हो चुका आराम,  कुछ तो काम कर लिया जाए,  बहुत हो चुका नाकाम,  कुछ तो सफल हो लिया जाए l जिंदगी चल रही है ये तो,  दुनियाँ की भागदौड़ में,  कभी मुश्किल भरी लगती है,  ये तो जिंदगी की निगाहों में,  बहुत हो लिया हैरान,  मुकद्दर चमका लिया जाए  l जो खुद का मंथन करते हैं,  तरक्की वे ही करते हैं,  जो खुद पर विश्वास करते हैं,  वे हर मुश्किल से लड़ जाते हैं,  कदम जो चल पड़े आगे,  फिर तो मंजिल पा ली जाए l Thank you

एक दिन जिंदगी का खेल भी

एक दिन जिंदगी का खेल भी खत्म हो जायेगा,  एक दिन जिंदगी का कठिन सफर भी खत्म हो जायेगा,  कुछ आसानी, कुछ मुश्किलें हैं,  आज जो इस जीने में,  कुछ सुकून, कुछ बैचैनी,  आज जो है सीने में,  एक दिन जिंदगी का,  गम भी खत्म हो जायेगा  l चल पड़े हैं कदम,  आज जो दिशाओं में,  छूट गए हैं निशान,  आज जो राहों पर,  मिट जाते हैं निशान भी, धूल भरी हवाओं में,  एक दिन जिंदगी के सब,  निशान भी मिट जायेंगे l कुछ तो जिंदगी को, आसान बना लें हम,  कुछ तो जिंदगी में,  रंग जमा ले हम,  जो होना है, वह होता ही है,  जो खोना है, वह खोता ही है,  जो मिलना है, वह मिलता ही है,  जिसे जीना है, वह जीता ही है,  एक दिन, जिंदगी ये,  मंजिल नई पायेगी l Thank you.