जो मन शांत हो जाए

जो मन शांत हो जाए, 
तो जीवन में आराम हो जाए, 
मन भटके, तो विपदा आये, 
चिंता अपने साथ ले आये, 
जो मन में चैन हो जाए, 
तो जीवन में विश्राम होता जाए  l

तन-मन का है साथ पुराना, 
लेकिन मन का खेल है सारा, 
मन सुखी तो तन सुखी, 
मन सुखी तो दुनियाँ सुखी, 
इस मन को कोई जीते तो
जीवन खुशहाल हो जाए l

इस मन का स्वभाव है चंचल, 
इस मन का स्वभाव प्रमथन, 
इस मन पर विजय जो पावे, 
दुनियाँ में वो तो धीर कहावे, 
ये मन जो हर भजन में लग जाए, 
तो भवसागर से जन पार हो जाए l


Thank You. 

Comments