Good evening
रामनाम तू बोल,
मेरे मन रामनाम तू बोल,
मेरे मन रामनाम तू बोल,
जगत को तूने बहुत है चाहा,
उसे भूल रहा जो है सबका मालिक,
मेरे मन, हरिनाम तू बोल l
पावन है एक नाम प्रभु का,
जो सब संकट से तुझे बचाए,
दुख-भंजन है नाम प्रभु का,
जो हर दुख से तुझे बचाए,
मेरे मन, ओम नाम तू बोल l
जगत में खुशियाँ नाम ही देता,
तन-मन में जो आनंद भर देता,
जन्म-मरण के रोग है कटते,
परमशांति नाम ही देता,
नाम ही जीवनशक्ति देता,
मेरे मन, गोविंदनाम तू बोल l
Thank You.

Comments
Post a Comment