जिंदगी आसान नही है इतनी
जिंदगी आसान नही है इतनी,
जितना हम समझते हैं,
जिंदगी नादान नही है इतनी,
जितना हम समझते है,
इसमें मुश्किलें भी है, चालकियाँ भी,
खुशियाँ भी है, परेशानियाँ भी,
जिंदगी ख्वाब नही है इतना,
जितना हम समझते हैं l
कभी मंजिलें, हमसे दूर हो जाती है,
कभी हम, मंजिलों से दूर हो जाते हैं,
कभी कोई चाहत पूरी हो जाती है,
कभी चाहतें, अधूरी रह जाती है,
जिंदगी आराम नही है इतनी,
जितना हम समझते हैं l
सपने तो देखते हैं सभी,
पर प्रयास अधूरे हैं,
क्या मिल गया खजाना,
जो काम अधूरे हैं,
जो सोच बदल जाए,
तो जिंदगी बदल जाए,
जो चाहत जग जाए,
तो मंजिल मिल जाए,
जिंदगी नाकाम नही होती,
जो आगे हम बढ़ते हैं l
Thank You.
Comments