देखिये, आपके जीवन में, क्या बदलाव आता है, देखिये, आपके मन में, क्या बदलाव आता है, 24 घंटे में से रोज कुछ समय, दुनियाँ का सब कुछ छोड़कर देखो, दुनियाँ की सब चिंताएँ, छोड़कर देखो, दुनियाँ के सब काम, छोड़कर देखो, दुनियाँ की यादें, छोड़कर देखो, दुनियाँ की बातें, छोड़कर देखो, कल, परसों की यादें, छोड़कर देखो, अच्छी-बुरी सब बातें छोड़कर देखो, दुनियाँ से, लोगों से राग-द्वेष छोड़कर देखो, संसार से अपने मन को मोड़कर देखो, देखो, ये मन कैसे बदल रहा है, देखो, ये जीवन, कैसे बदल रहा है, कुछ समय के लिए, स्वयं को पूर्णरूप से मुक्त करके देखो, स्वयं को वैरागी समझकर देखो, कुछ समय के लिए बिल्कुल, मुक्त हो जाओ, सोचो, जैसे इस संसार में केवल तुम्ही है, तुम्हारे साथ, तुम्हारे आसपास कोई नही है, तुम अकेले हो, जो कि सारे संसार में फैले हो, कुछ समय के लिए, स्वयं को सूक्ष्म से विराट समझकर देखो, स्वयं को कुछ समय के लिए पूर्ण महाशक्ति, पूर्ण परमात्मा के साथ जोड़कर देखो,...