कभी मंजिलें मिल जाती हैं



कभी मंजिलें मिल जाती हैं, 
कभी रास्ते मिल जाते हैं, 
इस जिंदगी की की राहों में, 
कभी मुस्कुराहटें मिल जाती हैं l

कुछ अपनापन मिल जाता है, 
कुछ दिल का सुकून मिल जाता है, 
कुछ चाहते पूरी होती है, 
कभी सपनों का शहर मिल जाता है, 
कभी रोशनी मिल जाती है, 
कभी दिल के दीये जल जाते हैं l

आशाओं के गाँव में, 
जैसे नया घर बन जाता है, 
कभी मन उड़ाने भरता है, 
कभी तन नाचने लग जाता है, 
जैसे पूरे होते हैं, सब सपने, 
फिर मन में उमंग जग जाती है l


Thank You. 

Comments

Popular posts from this blog

What you think