चलो, जिंदगी को नई शुरुआत करें

चलो, जिंदगी को नई शुरुआत करें, 
चलो, जिंदगी का एक नया अध्याय लिखें,
दुनियाँ में काम कुछ ऐसे करें,
जिससे जिंदगी सुहानी बने,
हर घड़ी जीने में उमंग हो,
सदा सफलता की निशानी मिले ।

कर्म हो, जहान में ऐसे,
जो जीवन को और रोमांचित करते हो,
मन में और आशाएं भरते हो,
जीवन में और खुशियों के रंग भरते हो,
चलो, जीवन का, एक नया इतिहास लिखें ।

चलो, जीवन को और खुशियों भरा बनाएं,
चलो, जीवन में और अधिक प्यार भरें,
अधिक सोचें नही, कुछ काम की बात करें,
मंजिल की तरफ आगे बढ़े, 
हर कदम पर खुशियाँ मिले ।


Thank You. 



Comments

Popular posts from this blog

What you think