जिंदगी तू मुझे, अपनी सी लगती है




जिंदगी तू मुझे, अपनी सी लगती है, 
जिंदगी तु मुझे, आँखों में दिखती है, 
तेरा साथ मिला तो, जीवन में मजा आया, 
तेरी चाहतों ने, जीवन में रंग बिखराया, 
जिंदगी तुझमें ही मुझे, चाहत सी दिखती है l

तू साथ है तो मेरा, सफर भी पूरा हो जायेगा, 
तू साथ अगर है मेरे, अपनापन भी मिल जायेगा, 
हर दिन नया आता है, हर रात नई आती है, 
दिन भी गुजर जाता है, रात भी गुजर जाती है, 
जिंदगी तुझसे मेरा, बड़ा ही प्यारा नाता है l

कुछ ना कुछ तलाश तो यहाँ चलती रहती है, 
कुछ ना कुछ उम्मीद तो यहाँ जगती रहती है, 
मुश्किलें भी आकर, चली जाती है, 
जिंदगी तू तो आगे आगे बढ़ती रहती है, 
जिंदगी तेरा साथ मुझको तो बड़ा भाता है l


Thank You. 

Comments

Popular posts from this blog

What you think