ऐ जिंदगी हमें, कुछ मशविरा तो दे





ऐ जिंदगी हमें, कुछ मशविरा तो दे, 
ऐ जिंदगी हमें, कुछ नसीहत तो दे, 
क्या करें, क्या ना करें, 
इस ख्वाबों की जिंदगी में,
ख्वाब पूरे कहाँ होते है, 
तेरे इस सफर में, 
कुछ पाने की आरजू है, 
तू इजाजत तो दे l

जिंदगी, अपने हिसाब से, 
तू चलती ही रहती है, 
जिंदगी, तू सपनों में, 
घूमती ही रहती है,
क्या मिलना है यहाँ पर, 
कुछ तो बतला दे, 
खुशियाँ मिले जहान में, 
तू मुस्कुराहट तो दे, 
ऐ जिंदगी, हमें तू अपनापन तो दे l

कैसे जीयें, जहान में,
कुछ तो समझा दे, 
कैसे रहें, जहान में,
कुछ तो बतला दे, 
प्यार मिले जहान में, 
तू इजाजत तो दे l



Thank You. 

Comments

Popular Posts