किस बात पर चर्चा करे




किस बात पर चर्चा करे,
किस चीज पर चर्च करें,
कौन है इस दुनियाँ में अच्छा,
जिस पर हम, चर्चा करें ।

कोई दुःखी है, कोई सुखी है,
कोई किसी के सुख से परेशान है,
कोई करता अपनी मनमानी,
जिससे दुनियाँ परेशान है,
कोई स्वार्थ में अंधा होकर,
औरों के जीवन में कष्ट भरे ।

जीवन सबका सरल बने तो,
फिर दुनियाँ कितनी सुंदर है,
औरों के लिए, सुविधाएँ पैदा हो तो,
फिर खुशियों में हर इंसान रहे,
जो छूट जाए, मन की तृष्णा तो,
सबको मनचाही मंजिल मिले ।


Thank You,

Comments

Popular posts from this blog

What you think