मन में खुशी, दिल में प्यार




मन में खुशी, दिल में प्यार, 
चेहरे पर मुस्कुराहटें हो, 
आँखों में हो, सपनों की दुनियाँ, 
चाहतों का संसार हो, 
बिना चाहे, यहाँ कुछ नही मिलता है, 
बिना किये, यहाँ कुछ नही मिलता है, 
ये जीवन है कर्मछेत्र, 
कर्मों की यहाँ बहार हो l

कुछ लोग सोचते हैं 
कि किस्मत ऐसे ही पलट जाती है, 
ऐसे ही सब मिल जाता है, 
जिंदगी ऐसे ही बदल जाती है, 
मेहनतकश इंसान तो 
किस्मत भी पलट देते हैं, 
आगे बढ़ने की आदत से, 
जिंदगी बदल देते हैं, 
आगे बढ़ने की कोशिश में, 
ये जीवन खुशगवार हो l

ईश्वर की कृपा के कारण, 
जीवन सभी का चलता है, 
ईश्वर की दया-दृष्टि से, 
संसार ये सारा चलता है, 
पर्मेश्वर तो आनंदसागर, 
उसी के चरणों में सबका उद्धार हो l


Thank You. 

Comments

Popular posts from this blog

What you think