वे लोग महान होते हैं

वे लोग महान होते हैं,
जो दूसरों के जीवन को आसान बनाते हैं,
जो दूसरों के जीवन में खुशियाँ भरते हैं,
ख़ुद कष्ट सहते हैं लेकिन दूसरों का दुख दर्द समझते हैं,
वे आत्माएं, दुनियाँ के कल्याण के लिए जन्म लेती हैं,
और दुनियाँ के भले के लिए काम करती हैं ।

कुछ लोग दुनियाँ में ज्ञान बांटते हैं,
कुछ लोग दुनियां की भलाई के लिए कर्म करते हैं,
कुछ लोग दुनियां से नफरत मिटाते हैं,
कुछ लोग दुनियां में प्रेम फैलाते हैं,
वे लोग महान होते हैं,
जो दुनियां में ईश्वर प्रेम फैलाते हैं।

कुछ लोगों का काम, केवल दूसरों की सेवा होता है,
कुछ लोगों का काम, दूसरों को  रोगों से मुक्त करना होता है,
कुछ लोगो का काम, लोगों की परेशानियाँ खत्म करना होता है,
कुछ लोगों का तन-मन, परहित में लगा रहता है,
कुछ लोगों का ध्यान, लोगों की समस्याओं को खत्म करना होता है,
कुछ लोग, संसार में नई परंपराओं की स्थापना करते हैं,
वे लोग महान होते हैं, 
जो परहित के लिए, किसी ना किसी की खोजें करते हैं,
नए अविष्कार करते हैं, 
लोगों की सुविधाओं के लिए नवनिर्माण करते हैं ।


Thank You.

Comments

Popular posts from this blog

What you think