अपना देश है ये
अपना देश भारत है ये,
इस देश पे दिल कुर्बान है,
अपना देश प्यारा है हमको,
इसपे जान कुर्बान है l
ये देश अपनी आँखों का तारा है,
ये देश तो दिल को प्यारा है,
इसपे जीवन न्यौछावर करते हैं,
इसपे तन-मन-धन न्यौछावर करते हैं,
यहीं पे रहना, दुख-सुख सहना,
अपने देश पे सब कुर्बान है l
हर सोच है देश की खातिर,
हर कर्म है देश की खातिर,
इस भारत भूमि पर जन्म लिया है,
यहाँ प्रेम-खुशी से रहते हैं,
देश की रक्षा करने को,
हम तो हरदम तैयार हैं l
Thank You.

Comments
Post a Comment