सब देनेवाला, तो वो ऊपरवाला ही है
सब देनेवाला, तो वो ऊपरवाला हीहै,
सबका ख्याल रखनेवाला, तो वो ऊपरवाला ही है,
उसकी दया से खिलती फिजाएँ,
उसकी कृपा से चलती हवाएँ,
सब ध्यान रखनेवाला, तो वो ऊपरवाला ही है l
वो ही तो सबके, दुख है मिटाता,
वो ही सबमें, प्यार जगाता,
वो ही जीवन संसार रचाता,
वो ही तो जीने की उमंग जगाता
सबपे खुशियाँ लुटानेवाला, तो वो ऊपरवाला ही है,
जिसको भी देता, छप्पर फाड़ के देता,
किसी के जीवन में कोई कमी ना छोड़े,
मन मन्दिर, वही दीप जलाता,
सबके जीवन में वो ही मुस्कुराहट बिखेरे,
सबको अपना कहनेवाला, तो वो ऊपरवाला ही है l
Thank You.


Comments
Post a Comment