चलो, कुछ मन को आराम दिया जाए
चलो, कुछ मन को आराम दिया जाए,
चलो, कुछ तन को आराम दिया जाए,
बहुत सोच लिया, दुनियाँ के बारे में,
बहुत घूम लिया, इस दुनियाँ में,
चलो, कुछ मन को निष्काम किया जाए ।
मन की चाहतें, हरदम ही,
जीवन में, मुश्किलें पैदा करती हैं,
जब सोच बदल जाती है तो
जिन्दगी आसान बनती है,
चलो, जिंदगी को कुछ आसान बनाया जाए ।
जो हो गया, वो हो गया,
जो होना है, उसका पता नही,
आज ही है पास में अपने,
कल का कोई पता नही,
चलो, आज को आज में ही जीया जाए ।
Thank You.

Comments
Post a Comment