आप जो और जैसे हो
आप जो और जैसे हो, वैसे ही काम करो, दिखावा करने से क्या हासिल होगा, हर पल स्वयं को सुधारना बेहतरीन काम है, लेकिन खुद को कष्ट देना भी कोई अच्छा काम नही है, आप जैसे दिखते हो, वैसे ही रहो, बेवजह चालाक बनने का कोई फायदा नही है । हृदय अच्छी भावनाओं से ओत-प्रोत होना चाहिए, मन सदैव खुशियों से भरा होना चाहिए, सही को सही और गलत को गलत कहने का साहस होना चाहिए, किसी के पीछे-पीछे चलने का कोई फायदा नही है । आपके अपने निर्णय ही आपकी दुनियाँ चलाते हैं, आपकी सही सोच ही आपकी जिन्दगी बनाती है, आपके अच्छे काम ही आपके जीवन में रंग भरते हैं, आप अकेले चलते हो तो मंज़िल पर भी पहुँचते हो, जीवन में आगे बढ़ने के सिवाय कोई रास्ता नही है । Thank You.