चल पड़े हैं कदम वहाँ पर
चल पड़े हैं कदम वहाँ पर,
जहाँ पर तेरा बसेरा है,
तू ही सबमें हँसनेवाला,
हर दिल में तेरा बसेरा है ।
जहाँ पर तेरा बसेरा है,
तू ही सबमें हँसनेवाला,
हर दिल में तेरा बसेरा है ।
किसी को सताकर,
दुनियाँ में, कौन खुश रह पाया है,
किसी का दिल दुखाकर,
कौन चैन से रह पाया है,
खुशियाँ यहाँ सबको मिले,
हर जीव यहाँ पर तेरा है ।
ज्यादा सोचने से क्या,
किसी की मदद हो पाती है,
किसी के लिए, कुछ करने से,
जिंदगी सँवर जाती है,
टूट जाये मन का झूठा बंधन,
ये तन-मन, दिया हुआ तेरा है ।
Thank You.
Comments
Post a Comment