आशाओं का है ये जीवन

आशाओं का है ये जीवन,
सब चाहते हैं, दुनियाँ में सब पाना,
कुछ मिलता है, कुछ बाकी रह जाता है,
ऐसे ही चलता है ये जीवन ।

कुछ मंजिलें हासिल हो जाती हैं,
कुछ सफर अधूरा रह जाता है,
कभी अपनापन मिल जाता है,
कोई चाहकर भी दुनियाँ में, 
अपना नही बन पाता है,
फासलों का है ये जीवन ।

दूरियां घटती नही है,
सब परेशानियां मिटती नही है,
दूर से मंजिल दिख जाती,
पर सबको मंजिल मिलती नही है,
कुछ सफलताओं का जीवन अगर है,
तो कुछ नाकामियों का है ये जीवन ।



Thank You.

Comments

Popular Posts