Posts

Create best things

Create best thing in the world is happiness,  Create happiness for yourself & happiness for others,  Since happiness is your nature,  You can't go away from your nature for a long time,  Create happiness for life.  God has created us, created everything and everyone,  Created nature and all the life and universe,  We are thankful to the God for His best creations,  Create the things that you like, God like.  What make you happy,  Your inner and your surroundings,  People, human beings and things you like most,  Sometimes old make you happy,  Sometimes new arrivals make you happy,  Create happy environments around you.  Aman

Life is like perfume

खुशबू की तरह महके जीवन,  पंछी की तरह चहके जीवन,  दिल ये हो अरमान भरा,  मन में हो प्यार भरा,  आखों में ख्वाब सुहाने हो,  लब पे नए तराने हो,  चंदन की तरह महके जीवन  ।  जीवन हो मस्त हवाओं सा,  जीवन हो रंगीन फिजाओं सा,  कुछ ख्वाब सुनहरे नजर आए,  कुछ दिल में उमंग भर जाए,  सागर की तरह गहरा जीवन  ।  सूरज की तरह जीवन दमके,  चंदा की तरह तन-मन चमके,  कुछ बातें हो मनमर्जी की,  कुछ यादें हो सुहानी सी,  हो अपनों की तरह प्यारा जीवन  ।  अमन

If you are happy, Life is beautiful

खुश रहे तो जीवन बढ़िया है,  बेफिक्री का जीवन बढ़िया है,  जो मिल जाए वह अच्छा है,  जो नही मिले तो क्या गम है,  प्रेम का रास्ता बढ़िया है ।  जो सोचे अगर वह मिल जाए,  जो चाहे अगर वह पा जाए, अपनों की जिसको चाहत हो,  फिर तो ये जिंदगी जन्नत है,  सबको सब कहाँ यहाँ मिलता है,  सबकी अपनी अपनी किस्मत है,  सब्र है जिसके पास यहाँ,  उसका ही जीवन बढ़िया है ।  मन को जिसने मजबूत किया,  दिल में जिसने प्यार भर लिया,  औरों के दुःख-सुख में जो शामिल हो,  अपनों की जिसको चाहत हो,  उसका तो सफल यहाँ जीवन है ।  जो चले निस्वार्थपन के रास्ते पर,  जो देखे सबमे ईश्वर को,  जो राग-द्वेष से दूर रहे,  जो काम-क्रोध से दूर रहे,  जिसके मन में समदृष्टि हो,  जिसके पास में शुभदृष्टि हो,  उसका मुक्त यहीं अदा जीवन है ।  Aman