Posts

इस जिंदगी को जीते रहें

Image
इस जिंदगी को जीते रहें , कुछ दिनों की जिंदगानी है ये, सपने पूरे करते रहो,  कुछ वर्षों की जिंदगानी है ये,  कुछ तो बीत गई है यारो,  कुछ वक्त की मेहरबानी है ये l कुछ जी लिए कुछ जी रहे,  कुछ खा रहे कुछ पी रहे,  कुछ जाग रहे कुछ सो रहे,  कुछ जाग लिए कुछ सो लिए,  मनमर्जी की जिंदगी है ये,  हर पल नई कहानी है ये l कुछ कर लिया कुछ, कुछ पा लिया,  कुछ पाया तो कुछ खो दिया,  कुछ खुशियाँ मिली दुनियाँ की खुशियाँ,  कुछ गम में जीवन चला गया,  कुछ मुश्किलें मिटती गई,  कुछ मुश्किलें आती गई,  इस तरह जिंदगी साथ निभाती गई,  हँसी खुशी की जिंदगी है ये,  फिर काहे को गँवानी है ये  l कुछ मुस्कुराहट चेहरे पर आई,  कुछ उदासी मन में छाई,  कुछ चिंताएँ मिट गई तो,  कुछ नई चिंता मन में आई,  कुछ भूलना सीखा यहाँ तो,  कुछ याद फिर आता गया,  कोई पास में आया तो कोई दूर चला गया,  जब तक है ये पास में जिंदगी,  बेफिक्री में बितानी है,  जो मिला उसमें संतुष्टी,  जो नही मिला तो काहे की उदासी,  जी भर के जीयें ये जिंदगी,  मन प्रसन्न रखकर जीयें ये जिंदगी,  इस जिंदगी का नही भरोसा,  कब चली जानी है ये l

आओ सुबह योग करें

Image
आओ सुबह योग करें, तन मन को नीरोग करें, आओ सुबह पराणायाम करें,  स्वासों का अभ्यास करें,  अनुलोम विलोम, कपालभांति,  जीवन में उर्जा भरते हैं,  जिसने किया उसने पाया,  स्वच्छ तन मन करते हैं,  कुछ समय खुद पर  लगाना बहुत जरूरी है,  जीवन को उच्चतम शिखर पर ले जाना बहुत जरूरी है,  बीमारियों से बच जायेंगे,  जो सुबह सुबह व्यायाम करें,  जीवन मे कुछ कर पायेंगे,  जो शरीर को मजबूत करें,  अपने लिए कुछ समय निकालें,  हर दिन जीवन को नवीन करें  l लम्बा जीना हर कोई, इस दुनियाँ में चाहता है, जिसने शरीर स्वस्थ बनाया,  लम्बा वही जी पाता है, सूरज जैसी रूह ये चमके,  देखे तो हर कष्ट दूर हो जाता है,  सुबह की सैर,  अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी है,  सकारात्मक सोच,  खुश रहने के लिए बहुत जरूरी है,  जीवन रास्ते बने आसान,  ऐसा कुछ प्रयास करें  l कितना ताकतवर योग है, जो जीवन बदल देता है,  आत्मा और परमात्मा से  मिलन करा देता है,  जो योग का प्रभाव है,  जीवन में सुख की छाँव है शरीर और मन स्वस्थ अगर है,  तो जीवन में खुशियाँ भर जाती है,  तन मन में उर्जा भरी हुई तो,  हर मुश्किल आसान बन जाती है,  अपने ही हाथों अपने  सुंदर जीवन

आगे आगे कदम हम बढ़ाएंगे

Image
आगे आगे कदम हम बढ़ाएंगे,  मुश्किलों से जीतते हम जायेंगे,  दूर कितनी हो चाहे हमसे मजिल,  दूर चाहे हो हमसे खुशियोँ के पल,  कोई सहारा चाहे ना मिले,  फिर भी मंजिल को हम पायेंगे  l सोचा है जो वो शुरू किया,  देखा है जो उसमें ध्यान दिया,  मिला है जो उसको संभाल लिया,  खोया है जो उसको भूला दिया,  इर्रादों में अपने मजबूती है,  जो चाहेंगे वो पायेंगे  l ये जमीन, आसमान सब हमारा है,  ख्वाब देखने का सिलसिला हमको प्यारा है,  चाहे सपने कुछ अधूरें है,  सपने नये फिर भी सजायेंगे,  कोशिश करनी कभी नही छोड़ेंगे,  किस्मत अपनी हम चंकायेंगे  l