Posts

Words are world

शब्द तो संसार हैं,  चाहे मेरे हो या तुम्हारे,  शब्दों में जान होती है,  चाहे मेरे हो या तुम्हारे,  शब्द भावनाओं से  भरे हुए होते हैं,  शब्द साथ  मतलब लिए होते हैं,  शब्दों से इंसान की  पहचान होती है  l कुछ शब्द  अपनापन जगा देते हैं,  कुछ प्यार बंधा देते हैं,  शब्दों का महत्व है,  इस जीवन में,  कुछ शब्द जीने की  उम्मीद जगा देते हैं,  शब्द तो ज्ञान का,  भंडार होते हैं  l शब्दों से ही तो,  सब समझ में आता है, शब्दों से ही तो,  जीवन समझ में आता है,  शब्दों से दुनियाँ का,  पता चलता है,  शब्दों से मंजिल का,  पता चलता है,  शब्दों से दुनियाँ का निर्माण होता है  l शब्द एक, नाम एक,  शब्द अनेक, नाम अनेक,  शब्द की ध्वनि हरदम अंदर,  शब्द की ध्वनि हरदम बाहर,  शब्द का पता, रब का पता है,  शब्द की कुदरत में,  हरदम झंकार होती है  l Thank you. 

हे मालिक तेरा शुक्रिया

हे मालिक तेरा शुक्रिया,  हे दाता तेरा शुक्रिया,  अंतर्यामी, हे सुखधामी,  परबृहम, हे आनंदस्वामी,  सब जीवों के पालक रक्षक,  सब सृष्टि के जन्मदाता,  तुम ही तुम इस जग में,  अंदर बाहर तुम ही हो,  तुम ही सब देनेवाले,  तुम ही सबसे लेनेवाले,  खाली हाथ सब आते हैं,  खाली हाथ सब जानेवाले, तुम से सब पाया है प्रभुजी,  हे गोविंद तेरा शुकिर्या  l झूठा ये जग सारा,  नाम तेरा ही सच्चा है,  जगत के काम चलते रहते,  ध्यान तेरा ही सच्चा है,  तु देखे, सब कुछ ही,  तुझसे नही कुछ छिप पाए,  तू जाने हाल सबका,  तुझसे कुछ नही बच पाए  तेरी दया का अंत नही प्रभु,  तेरी कृपा का अंत नही,  तेरे कर्म का अंत नही प्रभुजी,  तेरी लीला का अंत नही,  तेरी शरण में आ ही गए,  अब कर दो कल्याण प्रभुजी,  तुझसे प्रीत लग ही गई,  हे ईश्वर तेरा शुकिर्या  l माता पिता तुम ही सबके,  भाई बंधु तुम ही सबके,  तुझसे रिश्ता सबका है,  दूर नही तुम हो किसी से,  कोई माने तुझको अपना खुदा,  कोई तुझे नही माने,  सब पर तेरी कृपादृष्टि,  सब तुझसे ही, सब पाए,  कौन तुझे याद करे,  कौन भूला बैठा है,  कौन तुझसे प्रीत करे,  कौन रूठा बैठा है,  ज्ञान की आँखे देते तु

कुछ पाने की जिद्द है तो

कुछ पाने की जिद्द है तो,  कुछ करने की जिद्द है तो,  फिर कामयाबी आपके साथ है,  आप क्या चाहते हैं,  कैसे शुरुआत करते हैं,  आपके मन में क्या है,  दिल में क्या है,  अगर मन मजबूत है,  शरीर मजबूत है,  फिर कोई भी  मन्जिल दूर नही है  l किस्मत उनकी बनती है,  जो किस्मत से लड़ना जानते हैं,  जिनमें कुछ पाने का जुनून है,  उनकी चाहतों में बल है,  जिनके मन में खुशी है,  जिनके लबों पर हँसी है,  उनके लिए फिर  क्या पाना मुश्किल है l जैसा आप सोचते हैं,  वैसे ही बन जाते हैं,  जैसा आप बनना चाहते है,  वैसे बन जाते हैं,  जीवन में सुधार तो  हर पल जरूरी है,  जीवन से प्यार तो हर पल जरूरी है,  जीने की जिनमें तमन्ना है,  फिर जिंदगी उनके साथ हैं  l नजरें क्य ढूंढती है,  नजरें कुछ तो ढूंढती है,  कौन मिला, क्या मिला,  जिंदगी खुशी चैन ढूंढती है,  मन उदास रखने का, कोई फायदा नही है,  हर चीज में कमी ढूँढने का कोई फायदा नही है,  मन को बेवजह  उलझाए क्यूँ रखे,  चिंताएँ करने का कोई फायदा नही है,  जिन्हें रब पे भरोसा है,  फिर तो हर खुशी उनके साथ है  l Thank you