Posts

कभी कभी चुप रहना भी अच्छा होता है

हरदम बोलते रहना ठीक नही,  कभी कभी चुप रहना भी अच्छा होता है,  हरदम बहस करते रहना ठीक नही,  कभी कभी सुनना भी अच्छा होता है l शांत मन, शांत चित  और शांत वातावरण बने,  दुनियाँ में खुश रहने के लिए,  मन में अच्छे भाव पले,  जीवन में खुशी पाने के लिए,  कभी कभी एकांत भी अच्छा होता है l चिंताओं का राज क्यूं होवे  विपदाओं का राज क्यूँ होवे,  ना रहे आँखों में आँसू,  चेहरे पर मुस्कान भी होवे,  सपने पूरे करने के लिए,  मेहनत करना अच्छा होता है  l Thank you. 

जब तक जीयेंगे, जी भर के जीयेंगे

जब तक जीयेंगे, जी भर के जीयेंगे,  जब तक रहेंगें, खुश हो के रहेंगें, कौन यहाँ कितने दिन रहेगा,  किसी को ये मालूम नही,  किसकी किस्मत में क्या लिखा है,  किसी को ये मालूम नही,  औरों की बातें सब करते हैं,  बात अपनी कोई करता नही,  जिंदगी कितनी खास मिली है,  इसकी चर्चा कोई करता नही,  कितने दिन की खुशियाँ जग में,  किसी को ये मालूम नही  l यूँ तो सब अपने हाथों में,  फिर भी औरों से अपेक्षा रखते हैं,  क्या खोया, क्या पाया जग में,  हिसाब कहाँ, कब रखते हैं,  क्या मिलना, क्या जाना है,  किसी को ये मालूम नही  l हर पल बदले जिंदगी ये,  मन बदलता रहता है,  सोच बदले जाए हमारी,  क्यूँ चिन्ता में मन रहता है,  बेवजह परेशान होने का कोई फायदा नही  l धन्यवाद 

जिंदगी को जब भी देखा है

जिंदगी को जब भी देखा है,  कुछ खुशियों से भरी हुई,  कुछ गम से भरी हुई,  कुछ सुकून से भरी हुई,  कुछ प्यार से भरी हुई l बेचैनियाँ अगर आती है,  कुछ देर में चली जाती है,  फिर रास्ते भी दिख जाते हैं,  फिर मंजिल भी मिल जाती है,  छोड़कर सब फिक्र चिंता,  जिंदगी फिर से मुस्काए l अगर छोड़ दे, हम जिद्द झूठी,  तो जीना फिर आसान है,  किससे क्या लेना देना है,  हर कोई यहाँ मेहमान है,  आना जाना लगा है रहता,  जिंदगी उम्मीदों से भरी हुई  l Thank you.