Posts

वक्त तो बदल रहा है

वक्त तो बदल रहा है,  हरेक इंसान समझ रहा है,  क्या हो रहा इस दुनियाँ में,  हर कोई यहाँ देख रहा है,  कोई किसी को मूर्ख अब,  नही बना सकता है,  देख रही ये सारी दुनियाँ,  सच का सिक्का चलता है मदद करे तो जीवन अच्छा,  किस्मत का सितारा, चमक रहा है  l जिंदगी नही गुलाम किसी की,  क्यूँ लोग गुलाम बनाना चाहते है,  डरा धमकाकर ,दुनियाँ में ,  दहशत फैलाना चाहते हैं,  लोगों के जीवन में दखल देकर,  उन्हें परेशान करना चाहते हैं,  बेवजह की बातों में जो,  लोगों को उलझाना चाहते हैं,  खुशहाल बन जाए जिंदगी,  दुनियाँ का नजारा बदल रहा है l हम चले, तुम भी चलो,  मंजिल की ओर हम सब चले,  आशाओं की किरणें मन में,  कदम आगे आगे बढे,  किसी के लिए नही मन में रंजिश,  दिल में प्यार के फूल खिले,  आँखों के सपने हो पूरे,  विश्वास मन में गजब रहा है l Thank you. 

इस जिंदगी का मजा लीजिए

इस जिंदगी का मजा लीजिए,  आज तो खुश हो लीजिए,  भूलकर नई पुरानी बातें,  दिल में प्यार भर लीजिए,  जिंदगी थोड़ी ही सही,  मगर बहुत खूबसूरत है,  बढ़िया सोच आज अगर है,  फिर जीने में आनंद भरपूर है,  जिंदगी में अपने ढंग से,  आगे बढ़ते रहिए l क्या पास नही, क्या पास है,  पर ये तो जिंदगी खास है,  किस बात की यहाँ फिक्र करें,  सब कुछ तो अपने पास है,  क्या मिल गया, क्या खो गया,  क्या अपना था, जो चला गया,  अब बेफिक्री में जीना हो,  मन सुंदर हो, नही कोई दुविधा हो,  चल पड़े कदम उस तरफ,  जहाँ बजती प्रेम की वीणा हो,  अपनापन जहाँ से मिले,  उस दिल में जगह बंनाइये l आशाएँ मन में भरपूर हो,  चेहरे पे जिंदादिली का नूर हो,  कुछ साँसें धीमी धीमी हो,  कुछ बातें मीठी मीठी हो,  कुछ यादें खूबसूरत हो,  कुछ वादे खूबसूरत हो,  कुछ इरादों में मजबूती हो,  कुछ चाहतों का मेला हो,  आँखों में कुछ सपने हो,  उन्हें पूरा करते जाइए  l Thank you. 

कुछ करने की तमन्ना हो तो

कुछ करने की तमन्ना हो,  तो कुछ कर ही जाते हैं,  कुछ पाने की कोशिश हो,  तो कुछ पा ही जाते हैं,  मंजिलें दूर नही होती,  जब शुरुआत अच्छी हो,  चाहते पूरी भी होती है,  जब आगाज अच्छा हो,  जब हँसने की कोशिश हो, तो हँसी आ ही जाती है  l दिल में जिनके प्यार का सागर,  उन्हें जिंदगी से प्यार है,  जिन्हें जिंदगी से प्यार है,  उन्हें प्यारा सब संसार है,  जिनको जहान से प्यार है,  रब के उन पर उपकार है,  जब जीने की तमन्ना हो,  तो जीना आ ही जाता है  l जिंदगी में आगे बढ़ने का,  मजा ही है अलग,  जिंदगी को अपने ढंग से,  जीने का मजा है बहुत,  जिसे खो दिया,  उसे पाने का मजा है बहुत,  जो पाने की तमन्ना है तो,  चाहत करीब आ ही जाती है  l Thank you.