वक्त तो बदल रहा है

वक्त तो बदल रहा है, 
हरेक इंसान समझ रहा है, 
क्या हो रहा इस दुनियाँ में, 
हर कोई यहाँ देख रहा है, 
कोई किसी को मूर्ख अब, 
नही बना सकता है, 
देख रही ये सारी दुनियाँ, 
सच का सिक्का चलता है
मदद करे तो जीवन अच्छा, 
किस्मत का सितारा,
चमक रहा है  l

जिंदगी नही गुलाम किसी की, 
क्यूँ लोग गुलाम बनाना चाहते है, 
डरा धमकाकर ,दुनियाँ में , 
दहशत फैलाना चाहते हैं, 
लोगों के जीवन में दखल देकर, 
उन्हें परेशान करना चाहते हैं, 
बेवजह की बातों में जो, 
लोगों को उलझाना चाहते हैं, 
खुशहाल बन जाए जिंदगी, 
दुनियाँ का नजारा बदल रहा है l

हम चले, तुम भी चलो, 
मंजिल की ओर हम सब चले, 
आशाओं की किरणें मन में, 
कदम आगे आगे बढे, 
किसी के लिए नही मन में रंजिश, 
दिल में प्यार के फूल खिले, 
आँखों के सपने हो पूरे, 
विश्वास मन में गजब रहा है l


Thank you. 



Comments

Popular posts from this blog

Why I am here