कुछ कट गई है जिंदगी

कुछ कट गई है जिंदगी, 
कुछ ऐसे ही कट जायेगी, 
कुछ चाहते अधूरी रही है, 
कुछ चाहतें पूरी हो जायेगी, 
मंजिलें  मिल जाती है, 
कभी कभी तो राहों में, 
जिंदगी खिल जाती है, 
कभी कभी तो चाह में, 
क्या फिक्र अब क्या होगा, 
जिंदगी यूँ ही मुस्कुराएगी  l

कुछ जीने की अब बात हो, 
कुछ अच्छी यादों का साथ हो, 
कुछ मन में विश्वास हो, 
कुछ अपनों का साथ हो, 
कुछ प्यार से बात हो, 
कुछ प्यार की बात हो, 
वे जिंदगी कुछ खोकर भी
कुछ पायेगी  l

ये वक्त तो अपनी गति से 
आगे बढ़ता जाता है, 
आगे बढ़ने की नई सोच से, 
ये जीवन संवरता जाता है, 
नए जमाने के साथ , 
चलने में ही कुछ भलाई है, 
बेवजह की जिद्द
छोड़ने में ही कुछ भलाई है, 
वक्त कटे यहाँ मस्ती में, 
ये जिंदगी खुशियाँ 
फिर से पायेगी  l


Thank you. 

Comments

Popular posts from this blog

What you think